Monday 29 October 2018

तुम पटाखे ज़रूर जलाना

तुम पटाखे ज़रूर जलाना
क्यूंकि बिना पटाखों के दिवाली का त्यौहार ही क्या
लक्ष्मी तो तुम्हारे ही घर आने हैं
और बिना पटाखों के शोर के वह वापिस अपनी नगरी लौट जाने हैं,
तो तुम पटाखे ज़रूर जलाना
जब जलाओ पटाखे, तो आँखे और मुँह एकदम खुले रखना,
जितना हो सके इस धुएं का उतना स्वाद चखना,
तब तक फोड़ना पटाखे जब तक फेफड़े खुद धुंआ न हो जाएँ,
ये तो हिंदुत्व का धुआँ है, और बहुत पवित्र है, अब ये कोई किसी को कैसे समझाए
तो तुम पटाखे ज़रूर जलाना
कोई साथ न दे तुम्हारा, तो ट्विटर पर एक दो राजनीतिक साथियों को टैग कर देना,
हैश टैग में भी कुछ ट्रेंडिंग शब्द भर देना
फिर देखो वो कैसे पटाखों को धर्म के नाम से जोड़कर, तुम्हारी नैया पार लगाएंगें
हर बार की तरह दिवाली इस बार भी बिना पटाखों के ना मनाएंगे।
तो तुम पटाखे ज़रूर जलाना 

3 comments:

  1. pg joker ศูนย์รวมค่ายเกมสล็อต คาสิโนที่ดินพวกเราคัดสรรค์มาให้ท่านแล้วที่นี้ พีจี มากไปกว่านั้นเป็น 1 ยูสสามารถเข้าเล่นได้ทุกค่ายในเว็บไซต์ไม่จำกัดพร้อมแอดไม่นดูแลตลอดๆ

    ReplyDelete
  2. Joker123 ทำให้การเล่นเกมส์ สล็อต ออนไลน์ของท่านง่ายแล้วก็สบายเพิ่มขึ้น ไม่ต้องเสียเวล่ำเวลาเดินทาง ไม่ต้องเสียเวล่ำเวลารอคอยการฝากเงินอีกต่อไปด้วยการให้บริหารผ่านระบบอัตโนมัติ

    ReplyDelete
  3. pg slot สล็อต พี จี ถ้ามีปริศนาว่า เกมสล็อต PG SLOT เกมไหนดี จะต้องบอกเลยว่า เว็บชั้น 1 ของประเทศเวลานี้ จำต้องน่าเล่นมากยิ่งกว่า 1000 เกม แล้วก็ ยังสามารถเล่นได้ทั้งยัง

    ReplyDelete